हमले के बाद रोहित शेट्टी ने लिया बड़ा फैसला, अगले 48 घंटों तक दोस्तों से की घर न आने की गुजारिश

Edited By suman prajapati, Updated: 02 Feb, 2026 11:55 AM

after the attack at home rohit shetty made big decision

निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर शनिवार रात पांच राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनके जुहू स्थित आवास पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस मामले को लेकर फॉरेंसिक जांच हुई और अभी भी इनवेस्टिगेशन जारी है। वहीं, इस हमले के बाद रोहित शेट्टी ने एक...

मुंबई. निर्देशक-निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर शनिवार रात पांच राउंड फायरिंग हुई थी, जिसके बाद उनके जुहू स्थित आवास पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई। इस मामले को लेकर फॉरेंसिक जांच हुई और अभी भी इनवेस्टिगेशन जारी है। वहीं, इस हमले के बाद रोहित शेट्टी ने एक बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने अगले दो दिनों के लिए अपने सभी काम कैंसिल कर दिए हैं। 


रोहित शेट्टी ने फायरिंग के बाद अपने करीबी दोस्तों से कम से कम 48 घंटों तक उनसे मिलने न आने का अनुरोध किया है।

 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, “रोहित शेट्टी फिलहाल मुंबई पुलिस के साथ सहयोग कर रहे हैं और अपना बयान दर्ज करा रहे हैं। वह जांच में पूरी तरह से शामिल हैं। उनके घर पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, फिर भी उन्होंने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से अपने सभी दोस्तों से घर न आने का अनुरोध किया है। वह अपने सभी दोस्तों से केवल फोन और मैसेजेस के जरिए बात कर रहे हैं।”
 
     
वहीं, पुलिस अधिकारियों ने फायरिंग मामले में बताया कि रविवार को हमलावरों ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक के आवास के बाहर चार गोलियां चलाईं। गोलीबारी के तुरंत बाद, जुहू इलाके में शेट्टी के आवासीय टावर के आसपास भारी पुलिस सुरक्षा तैनात कर दी गई।  
 
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के मामले में पुणे में पांच संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और आगे की जांच के लिए उन्हें मुंबई अपराध शाखा को सौंप दिया गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!